31 अगस्त 2019 - 13:32
मुहर्रम के अवसर पर ईरान के पवित्र नगर मशहद में मनमोहक आध्यात्मिक कार्यक्रम, आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनई ने भी हिस्सा लिया

मुहर्रम का महीना आने के साथ ही इमाम हुसैन की अज़ादारी की तैयारियां शुरू हो गई हैं, ईरान के पवित्र नगर मशहद में स्थित पैग़म्बरे इस्लाम के पौत्र हज़रत इमाम अली रज़ा अलैहिस्सलाम के रौज़े की सफ़ाई सुथराई का सुंदर कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनई ने भी हिस्सा लिया।

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता हर साल पवित्र नगर मशहद में इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के रौज़े की सफ़ाई के आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लेते हैं।

इस्लामी गणतंत्र ईरान में रविवार पहली सितम्बर से मुहर्रम शुरू हो रहा है।

पैग़म्बरे इस्लाम के नाती हज़रत इमाम हुसैन ने सन 61 हिजरी क़मरी में अपनी महान क़ुरबानी पेश करके सारी दुनिया को ईश्वर के मार्ग में जीवन बिताने और जान न्योछावर करने का पाठ दिया था।